जनपद न्यायालय गौतमबुद्धनगर में स्थापित विशेष न्यायालय में संविदा के आधार पर अर्दली व चपरासी के पद पर होगी नियुक्ति

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जनपद न्यायाधीश गौतमबुद्धनगर ने जानकारी देते हुए बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय गौतमबुद्धनगर में स्थापित विशेष न्यायालय में एक अर्दली व एक चपरासी के पद पर संविदा के आधार पर सेवानिवृत्त कर्मचारी की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक सेवानिवृत्त कर्मचारी आगामी 12 जनवरी 2023 तक निर्धारित प्रारूप पर अपना आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने अनिवार्य योग्यता के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संबंधित पद से विगत 5 वर्षों में सेवानिवृत्त हुए हो। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त पदों का सृजन कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 28 फरवरी 2023 तक के लिए यदि बिना किसी पूर्व सूचना के इससे पहले ही समाप्त न कर दिय जाए, आवेदन प्रशासनिक कार्यालय जनपद न्यायालय गौतमबुद्धनगर में मूल रूप में स्वीकार किए जाएंगे। प्रेषित आवेदन प्रारूप 1 के साथ घोषणा पत्र प्रारूप 2 देना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विगत 2 वर्षों में सेवानिवृत्त ऐसे आवेदक जिनकी सत्य निष्ठा प्रमाणित हो व लगन से कार्य करते हो उनको वरीयता दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment