
ग्रेटर नोएडा के गांव सलेमपुर गुर्जर की रहने वाली अंजलि प्रजापति ने दिल्ली में आयोजित अंडर-19 सीबीएसई नेशनल कबड्डी खेल में शानदार प्रदर्शन किया जिनका गांव पहुंचने पर गांव के सभी सम्मानित लोगों ने शानदार स्वागत किया इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी लोकेश भाटी ने कहां किस समय समय पर गांव में प्रतिभाएं निकल रही है पहले भी कई बच्चों ने खेल के क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन किए मेडल जीते। और जिस प्रकार से गांव के बच्चे खेल में व अन्य अन्य क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं इससे गांव में आने वाली पीढ़ी को नई दिशा मिल रही है। मैं और पूरा गांव समय-समय पर ऐसी प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे इस मौके पर ओमवीर प्रधान जी गंभीर भाटी, रविंद्र भाटी, प्रताप सिंह, ब्रहम सिंह भाटी, सागर भाटी ,मनीष भाटी, व गांव के समस्त लोग उपस्थित रहे
