अमित शाह पहुंचे जनता के बीच, मांगा उनका समर्थन; कहा- मोदी सरकार कर रही देश की सुरक्षा

Rohit Kumar
2 Min Read

गृह मंत्री अमित शाह विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को उत्तराखंड पहुंच गए हैं. वह हेलीकॉप्टर से रुद्रप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने रुद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह घर-घर जाकर जनसंपर्क के लिए निकले। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर जनता से मुलाकात की। इसके साथ ही छह विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों से वर्चुअल संवाद होगा. गृह मंत्री के जिला मुख्यालय के दौरे के लिए सुरक्षा बलों की टीमें तैनात हैं.

शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह हेलीकॉप्टर से गुलाबराय मैदान पहुंचे। यहां से वह अलकनंदा-मंदाकिनी नदी संगम पर स्थित रुद्रनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद गृह मंत्री रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार में सांकेतिक घर-घर जाकर जनसंपर्क करने निकले।

पहले चरण में भूतपूर्व सैनिक, दूसरे चरण में महिला समूह और तीसरे चरण में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. गृह मंत्री के दौरे को लेकर रुद्रप्रयाग में सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं.

इसके बाद वे रुद्रप्रयाग, केदारनाथ, कर्णप्रयाग, थराली, बद्रीनाथ और श्रीनगर गढ़वाल जिले के 9000 कार्यकर्ताओं से पार्टी कार्यालय गुलाबराय में तीन चरणों में वर्चुअल जन संवाद करेंगे.

प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि वर्चुअल पब्लिक डायलॉग को सफल बनाने के लिए गोपेश्वर, नारायणबगड़, श्रीनगर, अगस्त्यमुनि में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं. इस मौके पर पार्टी के जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट गढ़वाली, जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, जिप अध्यक्ष अमरदेई शाह, जिप सदस्य भारत भूषण भट्ट आदि मौजूद रहे.

Share This Article
Leave a Comment