टोल प्लाजा पर असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले की सहयोगी दलों ने की जमकर भर्त्सना।

Rohit Kumar
3 Min Read

इस पूरे मामले को गंभीरता से लिए जाने के उद्देश्य से पूर्व केबिनेट मंत्री और जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के संयोजक बाबू सिंह कुशवाहा ने गाजियाबाद में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया।इस दौरान उन्होंने असदुद्दीन पर हुए हमले की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पर जो हमला हुआ है। इस तरह की घटना बेहद गंभीर है और लोकतंत्र में इसकी कोई जगह नहीं है उन्होंने कहा कि यह हमला एक साजिश के तहत हुआ है।भले ही पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार किए जाने का दावा कर रही हो ,लेकिन इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है। इस साजिश का पर्दाफाश जरूरी है।

भागीदारी परिवर्तन मोर्चा के संयोजक बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि इटावा में भी उनके कार्यालय पर हमला हुआ लगातार असदुद्दीन ओवैसी और खुद उन्हें भी तरह-तरह की धमकी दी जा रही है और जिस तरह से छजारसी टोल पर असदुद्दीन ओवैसी के ऊपर जानलेवा हमला किया गया पूरे घटनाक्रम को देखा जाए तो उनके सभी प्रोग्राम की पहले रहेगी की गई है उन्होंने बताया कि असदुद्दीन ओवैसी का कार्यक्रम मेरठ सहारनपुर और मुरादाबाद के अंदर था तो वहां भी उनके कार्यक्रम की रेकी की गई और योजना के तहत उन पर यह हमला किया गया है उन्होंने कहा कि यह ऊपर वाले की बड़ी नहर रही है कि उनकी जान बच गई। उन्होंने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी पर हुए हमले की गहन जांच होनी चाहिए और इस योजना के तहत होने वाले की साजिश तक पहुंचना बेहद अनिवार्य है। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज हर जिला मुख्यालय पर असदुद्दीन ओवैसी के ऊपर हुए हमले को लेकर एक ज्ञापन भी दिया गया है। जिसमें उनके ऊपर हुए हमले की साजिश का पर्दाफाश किए जाने की मांग की गई है।

बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि आज अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिटायर्ड डीजीपी पृथ्वीराज भी उनकी पार्टी में शामिल हो गए हैं।इनके आने से असदुद्दीन ओवैसी और उनके सहयोगी दलों को मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि फिलहाल 200 सीट पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ रही है।जबकि 125 सीट पर ए आई एम आई एम ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं।जिसके तहत गाजियाबाद की पांचों विधानसभाओं में से धौलाना विधानसभा से आरिफ अली,साहिबाबाद विधानसभा से मनमोहन झा ,और लोनी विधानसभा से मेहताब भाई को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। उन्होंने अपील की है।कि इस बार इनकी सहयोगी पार्टी ए आई एम आई एम के प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी या उनके सहयोगी दल किसी को कोई समर्थन नहीं देंगे।

Share This Article
Leave a Comment