कोरोना संक्रमण तथा ठंड के कारण उत्तर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान अब 30 तक बंद

Rohit Kumar
1 Min Read

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के तेजी से फैल रहे संक्रमण के कारण उत्तर प्रदेश सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को लेकर अहम फैसला लिया है. दरअसल राज्य में अब 30 जनवरी तक के लिए सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. बता दें कि इससे पहले राज्य मे 22 जनवरी त डिग्री कॉलेजों तथा विश्वविद्यालयों को बंद किया गया था. लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ा दी गई है.

उत्तर प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थान प्राइमरी स्कूल से लेकर विश्वविद्यालय 30 जनवरी तक उत्तर प्रदेश में बंद रहेंगे. सरकार ने इससे पहले 14 जनवरी तक प्राइमरी, बेसिक व माध्यमिक स्कूलों को बंद रखा था. साथ ही 22 जनवरी तक के लिए कॉलेजों और यूनिवर्सिटी को बंद रखा गया था. लेकिन फैलती महामारी के कारण अब इस अवधि को बढ़ाकर 30 जनवरी कर दिया गया है. यह आदेश अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने जारी किया है.

Share This Article
Leave a Comment