अजय देवगन ने 45 करोड़ खर्च कर मुंबई में खरीदी नई प्रॉपर्टी, स्टैंप ड्यूटी 1 करोड़ 42 लाख रुपये

Rohit Kumar
3 Min Read

अजय देवगन बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं. अजय अपने काम और बिजनेस को लेकर भी काफी फोकस्ड रहते हैं. इसके अलावा एक्टर अपनी प्रॉपर्टी में भी इजाफा करते रहते हैं. इसी फेहरिस्त को आगे बढ़ाते हुए अब अजय देवगन ने एक और प्रॉपर्टी अपने नाम कर ली है.

अजय देवगन ने खरीदी है बेहद महंगी प्रॉपर्टी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अजय ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में एक ऑफिस स्पेस में इनवेस्ट किया है.एक्टर की नई प्रॉपर्टी की कीमत 45 करोड़ रुपये है और इसमें ऑफिस यूनिट शामिल हैं. हालांकि अजय ने अभी तक इन दावों पर रिएक्ट नहीं किया है.

पहली यूनिट की क्या है कीमत

मनी कंट्रोल के मुताबिक ऑफिशियल जगह कुल 13 हजार 293 स्कवायर फीट एरिया में फैली हुई है. पहली यूनिट 8 हजार 405 स्कवायर में बना हुआ एरिया है. ये यूनिट सिग्नेचर बिल्डिंग, ओशिवारा की 16वीं मंजिल पर स्थित है. बताया जाता है कि यूनिट का प्राइस 30.35 करोड़ रुपये है और अजय ने कथित तौर पर 1.82 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी पर साइन किए हैं.

दूसरी यूनिट की क्या है लागत

रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरी यूनिट उसी बिल्डिंग की 17वीं मंजिल पर स्थित है. बताया जा रहा है कि बना हुआ एरिया 4 हजार 893 स्कावयर फीट में फैला हुआ है. कथित तौर पर यूनिट को 14.74 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा गया है और इसके लिए 88.44 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया गया है. ये भी कहा जा रहा है कि प्रॉपर्टीज को 19 अप्रैल  2023 को अजय के ओरिजनल नाम विशाल वीरेंद्र देवगन के तहत रजिस्ट्रड किया गया था. काजोल द्वारा मुंबई में 16.5 करोड़ रुपये का घर खरीदने के ठीक पांच दिन बाद प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन किया गया था. कथित तौर पर एक्ट्रेस ने 13 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन कराया था.

अजय देवगन-काजोल वर्क फ्रंट

इस बीच वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय और काजोल अपने काम को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. अजय के पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं. इनमें रोहित शेट्टी की ‘सिंघम 3’ भी शामिल है. यह फिल्म दीपिका पादुकोण की लेडी सिंघम के रूप में पहली फिल्म भी है. ये भी खबरें है कि फिल्म में विक्की कौशल नजर आएंगे. इसके अलावा, अजय और रोहित ‘गोलमाल 4’ के लिए फिर से साथ आएंगे. दूसरी ओर, काजोल को हाल ही में ‘लस्ट स्टोरीज़ 4’ में देखा गया था. उनके पास एक और फिल्म ‘द ट्रेल’ भी है.

Share This Article
Leave a Comment