ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम ने सोमवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट व जिला कोर्ट के आसपास के एरिया का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था में खामी मिलने पर मैसर्स साईंनाथ सेल्स एंड सर्विसेज कंपनी पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया। एसीईओ ने जन स्वास्थ्य विभाग की टीम को कलेक्ट्रेट व जिला कोर्ट के आसपास के एरिया को चमकाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने शाम को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के बोर्ड रूम में जनस्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ समीक्षा बैठक की, जिसमें एसीईओ ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट देखी। अस्तौली में बन रहे लैंडफिल साइट, डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन तथा मैकेनिकल स्वीपिंग समेत अन्य परियोजनाओं को अमली जामा पहनाने के निर्देश दिए। एसीईओ ने ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था को और दुरुस्त करने और मंगलवार को सभी कांट्रैक्टरों के साथ बैठक करने के भी निर्देश दिए। एसीईओ ने विभागीय अधिकारियों को ग्रेटर नोएडा की सफाई व्यवस्था में लगे स्टाफ के कार्यों की निर्धारित फॉर्मेट में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
एसीईओ ने सफाई कार्यों का लिया जायजा, ठेकेदार पर एक लाख का जुर्माना
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अठावले दिल्ली प्रदेश की संगठन की बैठक मे विशेष पदाधिकारियों की नियुक्ती
- दिल्ली के प्ले वे स्कूल में मासूम से दरिंदगी: साढ़े 3 साल के बच्चे को पीटा और यौन उत्पीड़न, निदेशिका व टीचर समेत 4 पर POCSO एक्ट दर्ज
- दिल्ली के कूड़े के पहाड़ों पर बड़ी कार्रवाई, 2.16 करोड़ टन कचरा प्रोसेस; 100 एकड़ जमीन रिक्लेम
- दिल्ली के झिलमिल कैंप में सिलिंडर ब्लास्ट, पति-पत्नी झुलसे; दो बच्चे भी अस्पताल में भर्ती
- दिल्ली के असम टिंबर मार्केट में आग का तांडव, सुबह 6:30 बजे पाया जा सका काबू
- मुस्कान हत्याकांड: अस्पताल से छुट्टी के बाद आकिब को रिमांड पर लेगी पुलिस, खुलेंगे हत्या के राज
- फर्जी एक्सिस बैंक आईडी से क्रेडिट कार्ड का झांसा, दिल्ली के कॉल सेंटर पर छापा; 83 लोग पकड़े गए
- दिल्ली के मॉल में मची अफरा-तफरी, छत पर पहुंची युवती को 20 मिनट की मशक्कत के बाद बचाया
