आज शुक्रवार को हैं ये शुभ मुहूर्त, कर सकेंगे नई शुरुआत

Rohit Kumar
4 Min Read

Aaj Ka Panchang 21 July 2023: पंचांग के अनुसार 21 जुलाई 2023, शुक्रवार का दिन धर्म-कर्म की दृष्टि से विशेष है. पवित्र सावन मास चल रहा है. आज लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का दिन है. आज कृष्ण पक्ष की तृतीया की तिथि की तिथि है. आज सावन का दूसरा शुक्रवार है. आज के दिन ग्रहों की चाल और नक्षत्र की स्थिति महत्वपूर्ण है. आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेगा. सिंह राशि में आज त्रिग्रही योग बन रहा है, जो शुभ फलदायी माना जाता है. आइए जानते हैं आज का पंचांग (Panchang in Hindi)-

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi)

आज के पंचांग के अनुसार 21 जुलाई 2023, को श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया की तिथि की तिथि है. जो प्रात: 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्थी की तिथि रहेगी. इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है. शुक्रवार का दिन लक्ष्मी जी को समर्पित है. आज के दिन लक्ष्मी जी का व्रत रखने और विधि पूर्वक पूजा करने से विशेष कृपा प्राप्त होती है. अधिक मास शुरू हो चुका है. ये पवित्र मास माना गया है.

आज का नक्षत्र (Aaj Ka Nakshatra)

21 जुलाई 2023 को पंचांग के अनुसार आज मघा नक्षत्र रहेगा. मघा नक्षत्र सूर्य की सिंह राशि में आता है. नक्षत्र स्वामी केतु है. मघा नक्षत्र आकाश मंडल का 10वां नक्षत्र है. मघा नक्षत्र में जन्में व्यक्ति बहुत ही महत्वाकांक्षी होते हैं. यह नक्षत्र गौरव, प्रशंसा, शक्ति और प्रभुत्व की प्रतीक है. इसका राशि स्वामी सूर्य है. इस नक्षत्र के स्वामी गणेश जी हैं.

आज का राहुकाल (Aaj Ka Rahu Kaal)

पंचांग के अनुसार 21 जुलाई 2023, शुक्रवार को राहुकाल प्रात: 10 बजकर 44 मिनट से दोपहर:12 बजकर  27 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

आज का मंत्र (Mantra in Hindi)

पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम् ।।

21 जुलाई 2023 पंचांग (Aaj Ka Panchang 21 July 2023)

 

विक्रमी संवत्: 2080
मास पूर्णिमांत: श्रावण
पक्ष: शुक्ल
दिन: शुक्रवार
ऋतु: वर्षा
तिथि: तृतीया – 06:59:56 तक
नक्षत्र: मघा – 13:58:19 तक
करण: गर – 06:59:56 तक, वणिज – 20:14:33 तक
योग: व्यतीपात – 12:23:31 तक
सूर्योदय: 05:35:57
सूर्यास्त: 19:18:39
चन्द्रमा: सिंह राशि
राहुकाल: 10:44:27 से 12:27:18 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त: 11:59:52 से 12:54:43 तक
दिशा शूल: पश्चिम

 

अशुभ मुहूर्त का समय

 

दुष्टमुहूर्त: 08:20:29 से 09:15:20 तक, 12:54:43 से 13:49:34 तक
कुलिक: 08:20:29 से 09:15:20 तक
कंटक: 13:49:34 से 14:44:25 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 15:39:15 से 16:34:06 तक
यमघण्ट: 17:28:57 से 18:23:48 तक
यमगण्ड: 15:52:58 से 17:35:48 तक
गुलिक काल: 07:18:47 से 09:01:37 तक

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Share This Article
Leave a Comment