एनसीआर क्षेत्र में गांजे की तस्करी करने वाली एक महिला अभियुक्ता गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना फेस वन पुलिस ने एनसीआर क्षेत्र में गांजे की तस्करी करने वाली महिला अभियुक्ता कोमल साहू पत्नी विजय सिंह निवासी झुग्गी झोपडी सेक्टर-16 थाना फेस वन गौतमबुद्धनगर को जेजे कॉलोनी सेक्टर 16 नोएडा के पास से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला अभियुक्ता के कब्जे से पुलिस ने 1 किलो 100 ग्राम गांजा और गांजा ब्रिकी कर अर्जित किये गये 2200 रूपये नगद बरामद किए हैं।अभियुक्ता शातिर किस्म की गांजा तस्कर है। जो एनसीआर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की तस्करी करती है। जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment