देर रात दुकान में लगी भीषण आग, अग्निशमन की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

Amit
1 Min Read

हरियाणा।  सोनीपत में कोर्ट रोड स्थित एसी, फ्रिज व वॉशिंग मशीन के स्पेयर पार्टस की दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। दुकान में भड़कती आग व धुआं उठता देख पड़ोसियों ने मामले की सूचना दुकानदार को दी। दुकान के ऊपर ही रह रहे दुकानदार ने तुरंत नीचे पहुंचे और अग्निशमन विभाग को फोन कर मामले की जानकारी दी। देर रात करीब चार अग्निशमन की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

दुकान संचालक जगबीर सिंह ने बताया कि कोर्ट रोड पर उन्होंने विप्रा रेफ्रिजरेटर एंड वाटर सोल्यूशन के नाम से दुकान कर रखी है। दुकान में एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन व आरओ के स्पेयर पार्टस बेचे जाते हैं। देर रात करीब 1 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। इसकी सूचना पड़ोसियों ने उन्हें दी। इसके बाद वह अचानक नीचे पहुंचे तो दुकान में रखा सामान जल रहा था। सारा सामान जलकर उसका ढांचा बन गया। उन्होंने अग्निशमन विभाग को आग लगने की सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर चार गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकानदार ने कहा कि आग लगने से उन्हें करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

Share This Article
Leave a Comment