पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना ईकोटेक प्रथम ग्रेटर नोएडा में अपराधी शिवम यादव की मृत्यु से संबंधित प्रकरण की होगी मजिस्ट्रीयल जांच

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जिला मजिस्ट्रेट सुहास एल वाई के निर्देशों के क्रम में उप जिला मजिस्ट्रेट सदर अंकित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 3 अक्टूबर 2022 को थाना बीटा-2 ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर क्षेत्र के अंतर्गत हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान थाना ईकोटेक प्रथम ग्रेटर नोएडा गौतमबुद्धनगर में वांछित अपराधी शिवम यादव पुत्र राम औतार यादव निवासी ग्राम असफपुर थाना फजगंज बुहटा बदायूं बिसौली उत्तर प्रदेश की पुलिस कार्रवाई के दौरान मृत्यु हो गई। जिसकी मजिस्ट्रीयल जांच के लिए जिला मजिस्ट्रेट के द्वारा अधोहस्ताक्षरी को नामित किया गया है। उन्होंने सर्व साधारण का आह्वान किया है कि यदि उक्त घटना के संबंध में किसी भी व्यक्ति को कोई जानकारी हो अथवा कोई व्यक्ति अपना मौखिक/ लिखित साक्ष्य/ बयान देना चाहता है तो वह दिनांक 20 जनवरी 2023 तक अधोहस्ताक्षरी के कलेक्ट्रेट स्थित न्यायालय कक्ष संख्या 119 में उपस्थित होकर किसी भी कार्य दिवस में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment