नोएडा। विपरीत दिशा में तेज गति से आ रही काली स्कार्पियों फेज दो के एनएसईजेड क्षेत्र स्थित पीर के पास बृहस्पतिवार दोपहर को लोडर और बाइक टकरा गई। तेज आवाज के लोडर और स्कार्पियों भी पलट गए। हादसे में बाइक वाले समेत लोडर सवार छह लोग घायल हो गए। नजदीक के अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने नाबालिग समेत दो घायलों को मृत घोषित कर दिया।
शामली अहमदपुर गांव के अशोक कुमार लोडर से सब्जी ढोने का काम करते हैं। वह बृहस्पतिवार दोपहर को मंडी से सब्जी लादकर संभल के रसूलपुर गांव के आकाश, सुरौराग गांव के शंकर, राजवीर, बदायूं के लोथर गांव के दीपक के साथ जा रहे थे। जैसे ही एनएसईजेड क्षेत्र स्थित पीर के पास पहुंचे तो सामने से विपरीत दिशा में नोएडा नंबर की काली स्कार्पियो तेज गति से आई। एकाएक लोडर में सामने से टक्कर मार दी।
लोडर और स्कार्पियों दोनों वाहन पलट गए। सब्जियां भी सड़क पर फैल गईं। बराबर में बाइक पर चल रहे संतकबीरनगर के सिरसी गांव के अभिषेक राय भी चपेट में आ गए। अभिषेक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। साथ ही लोडर सवार अशोक, आकाश, शंकर, राजवीर, दीपक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी छह घायल लहुलूहान हो गए।
राहगीरों ने पुलिस की मदद से सभी छह घायलों को अस्पताल पहुंचाया
राहगीर रूककर घायलों की मदद में जुट गए। राहगीरों ने पुलिस की मदद से सभी छह घायलों को नजदीक के अस्पताल पहुंचाया। वहां पर दीपक और राजवीर की मौत हो गई, जबकि अन्य चारों घायलों का उपचार चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
उधर, घटना के बाद थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पंचायतनामा भरकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वजन की ओर से शिकायत लेकर कार्रवाई की जा रही है। तीनों वाहनों को मौके से हटवाकर जब्त कर लिया गया है। फरार आरोपित कार चालक की तलाश में टीम लगी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है।
गाड़ी के 25 हजार के पांच चालान
स्कार्पियो डीजल वैरीयेंट जून 2025 की कार है। कार अजय के नाम पर है। कार के काली फिल्म लगाने, विपरीत दिशा में फर्राटा भरने सतेत 25 हजार रुपये के पांच चालान हो चुके हैं। प्रदूषण 20 जून 2026 को समाप्त हो चुका है। हैरत की बात है कि बिना प्रदूषण कराए दौड़ रही कार को यातायात पुलिस ने नहीं पकड़ा।

