साल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी होंगे राज्य के अगले मुख्य सचिव

Amit
1 Min Read

मौजूदा मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद 31 अक्तूबर को होंगे सेवानिवृत्त 

हरियाणा।  साल 1989 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक जोशी राज्य के अगले मुख्य सचिव होंगे। राज्य सरकार के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने जोशी को उनके मूल कॉडर हरियाणा में भेजने की मंजूरी दे दी है।

हरियाणा के मौजूदा मुख्य सचिव डॉ. टीवीएसएन प्रसाद की 31 अक्तूबर को सेवानिवृत्त होने के बाद जोशी एक नवंबर को पद संभाल सकते हैं। जोशी इस समय केंद्र के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव के पद पर तैनात थे।

Share This Article
Leave a Comment