15 वर्ष के लड़के ने 9 वर्ष की लड़की का किया यौन उत्पीड़न, आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

दिल्ली। दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाना क्षेत्र में 15 वर्ष के लड़के ने 9 वर्ष की लड़की का यौन उत्पीड़न किया। आरोपी खेल-खेल में बच्ची को अपने घर ले गया और उसे वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़कर जेजे बोर्ड में पेश कर बाल सुधार गृह में भेज दिया है।

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आरोपी लड़के को पकड़ने की पुष्टि की है। ये घटना 22 फरवरी दोपहर एक बजे की है। नवजीवन कैंप में रहने वाली पीड़िता दोपहर को वहां रहने वाले बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी आरोपी लड़का उसे खिलाते हुए अपने कमरे में ले गया।

बच्ची के रोने की आवाज सुनकर साथ खेल रहे बच्चों ने पीड़िता के माता-पिता के बच्चों को इसकी जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो बच्ची रोते हुए आरोपी के घर से बाहर निकल रही थी। परिजनों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment