मिनी ऑक्शन में 87 स्लाट के लिए 10 खरीदारों ने लगाई बोली, सैम करन बिके सबसे महंगे

Rohit Kumar
3 Min Read

IPL Auction 2023 का समापन शुक्रवार 23 दिसंबर की देर रात हुआ। आईपीएल की 10 टीमों के बीच खिलाड़ियों की खरीदने की मारामारी देखने को मिली। ऐसे में उन 10 खिलाड़ियों के बारे में जान लीजिए, जो आईपीएल के 16वें सीजन के मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा रकम में बिके। इनमें एक खिलाड़ी ऐसा भी था, जिस पर आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगाई गई।

आईपीएल 2023 के ऑक्शन में सबसे ज्यादा महंगे बिकने का रिकॉर्ड सैम करन के नाम दर्ज हुआ। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर को पंजाब किंग्स ने साढ़े 18 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले कभी भी किसी खिलाड़ी पर इतनी मोटी बोली नहीं लगी है और न ही किसी खिलाड़ी को रिटेन करने के लिए किसी टीम ने इतना पैसा खर्च किया है। ऐसे में सैम करन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

आईपीएल ऑक्शन 2023 में दूसरे सबसे ज्यादा रकम पाने वाले कैमरोन ग्रीन हैं, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने साढ़ 17 करोड़ रुपये में खरीदा है। बेन स्टोक्स का नाम इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर है, जिन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने सवा 16 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा है। 16 करोड़ रुपये लखनऊ सुपर जाएंट्स ने कैरेबियाई विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन पर लुटाए हैं।

आईपीएल के 16वें सीजन के लिए सबसे महंगे बिकने वालों की लिस्ट में पांचवां नाम इंग्लैंड के हैरी ब्रूक का है, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने सवा 13 करोड़ रुपये में खरीदा है। छठे नंबर पर मयंक अग्रवाल हैं, जिन्हें भी एसआरएच ने खरीदा है, लेकिन उनके लिए सवा 8 करोड़ रुपये इस फ्रेंचाइजी ने खर्च किए हैं। लिस्ट में सातवें नंबर पर तेज गेंदबाज शिवम मावी हैं।

शिवम मावी को गुजरात टाइटन्स ने 6 करोड़ रुपये में खरीदा है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए सबसे ज्यादा रकम में बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 8वां नाम जेसन होल्डर का है, जिन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 5 करोड़ 75 लाख में खरीदा है। 9वें नंबर पर मुकेश कुमार हैं, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने साढ़े 5 लाख में खरीदा है। वहीं, 10वें नंबर पर हेनरिक क्लासेन हैं, जिन्हें सवा 5 लाख में SRH ने खरीदा है।

MOST EXPENSIVE PLAYER OF IPL 2023 AUCTION

1. सैम करन (पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ में खरीदा)
2. कैमरोन ग्रीन (मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा)
3. बेन स्टोक्स (चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ में खरीदा)
4. निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 16 करोड़ में खरीदा)
5. हैरी ब्रूक (सनराइजर्स हैदराबाद ने 13.25 करोड़ में खरीदा)
6. मयंक अग्रवाल (सनराइजर्स हैदराबाद ने 8.25 करोड़ में खरीदा)
7. शिवम मावी (गुजरात टाइटन्स ने 6 करोड़ में खरीदा)
8. जेसन होल्डर (राजस्थान रॉयल्स ने 5.75 करोड़ में खरीदा)
9. मुकेश कुमार (दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ में खरीदा)
10.  हेनरिक क्लासेन (सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ में खरीदा)

Share This Article
Leave a Comment