युवक की गोली मारकर कर दी हत्या, इलाके में हड़कंप के हालात 

Amit
1 Min Read

हरदोई। पाली क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया। देर रात हुई इस घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन मृतक के घर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

आपको बताते चलें कि पाली थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव में बीती रात गौरव पुत्र संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में ले लिया है।सीओ शाहाबाद ने बताया- हसनापुर गांव के रहने वाले सर्वेश खान के घर पर गौरव की गोली लगने से मौत हुई है। पुलिस सारे मामले की जांच कर रही है। पुरानी रंजिश को लेकर घटना को अंजाम दिया जाना बताया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment