विधायक हरविंद्र कल्याण का करनाल में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Amit
1 Min Read

करनाल।  हरियाणा विधान सभाध्यक्ष बनने के बाद घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण का करनाल में कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। रविवार को चंडीगढ़ से करनाल आने के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत के लिए इंतजाम किए थे। नीलोखेड़ी, तरावड़ी, और अन्य गांवों में स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जहां हरविंद्र कल्याण ने कार्यकर्ताओं के बीच रुककर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

करनाल स्थित भाजपा कार्यालय कर्ण कमल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ब्रज गुप्ता की अगुवाई में उनका भव्य स्वागत किया। गौरतलब है कि हरविंद्र कल्याण ने घरौंडा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है और वे क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। कल्याण रोड़ बिरादरी से आते हैं और उनके दादा चौधरी मुल्तान सिंह 1966 व 1967 में हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं।

समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरविंद्र कल्याण ने कहा कि उनकी सरकार बिना किसी भेदभाव के विकास के पथ पर तेज़ी से आगे बढ़ेगी और सभी को न्याय मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया।
Share This Article
Leave a Comment