महिला उन्नति संस्था की टीम ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लोगों को कम्बल वितरित किए

Rohit Kumar
1 Min Read

पहाड़ों में हो रही भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में पड़ रहे पाले से बढ़ी ठिठुरन ने लोगो को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया है। ऐसे में असहाय और बेघर लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। कड़क सर्दी से ऐसे लोगों को राहत दिलाने के लिए महिला उन्नति संस्था की टीम ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र में लोगों को कम्बल वितरित किए। कम्बल वितरण के दौरान संस्थापक डा राहुल वर्मा ने बताया कि संस्था के कॉर्डिनेटर मनोज झा की देखरेख में अलग अलग क्षेत्रों में जाकर बेघर और असहाय लोगों को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए कम्बल और अलाव वितरण की व्यवस्था की जा रही है ताकि लोगों को भयानक सर्दी से बचाया जा सके साथ ही रात्रि में फुटपाथ या सड़क किनारे सो जाने वाले बेघर लोगों को रैन बसेरों तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर रणवीर चौधरी विजय तंवर और अनिल भाटी आदि सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment