बुलंदशहर में महिला बच्चों संग धरने पर बैठी, जानें क्‍या है मामला

Rohit Kumar
1 Min Read

बुलंदशहर। ससुराल की पीड़ित महिला शनिवार को तीन बच्चों के साथ सड़क पर धरने पर बैठ गई। धरने पर बैठी महिला के कारण सड़क जाम हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे उठा लिया।

नगर कोतवाली क्षेत्र के शेख सराय निवासी गुड्डन देवी अपनी दो बेटियों (16 साल) तानिया, (11 साल) वैष्णवी और (9 साल) अभिषेक के साथ अंबर सिनेमा के पास बीच सड़क पर धरने पर बैठ गईं. इस बीच बाजार में वाहनों की आवाजाही बढ़ने और लोगों के जमा होने के कारण जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को सड़क पर धरना दे कर देखा तो हड़कंप मच गया. डिप्टीगंज चौकी प्रभारी ने गुड्डन को हक दिलाने का आश्वासन देकर मारपीट के आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर धरना समाप्त किया.

Share This Article
Leave a Comment