संविधान से हटेगा ‘INDIA’ शब्द? भाजपा सांसद बोले- इंडिया शब्द अंग्रेजों की दी गई एक गाली

Rohit Kumar
2 Min Read

विपक्ष की ओर से अपने साझा गठबंधन को इंडिया नाम दिए जाने के बाद से इस पर राजनीति शुरू हो गई। भाजपा नेताओं की तरफ से इंडिया को लेकर दिए जा रहे बयानों के बीच अब पार्टी के सांसदों ने भी इंडिया की जगह भारत के औपचारिक इस्तेमाल की वकालत शुरू कर दी है। भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने तो इंडिया शब्द को अंग्रेजों की गाली तक करार दे दिया, जबकि असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने भी भारत को लेकर ट्वीट किया है।

क्या बोले भाजपा सांसद हरनाथ यादव?

भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि पूरा देश इस वक्त मांग कर रहा है कि हम इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल करें। इंडिया शब्द हमें ब्रिटिश की तरफ से दी गई गाली की तरह था, जबकि भारत शब्द हमारी संस्कृति को दर्शाता है। हमारे संविधान में भी बदलाव होना चाहिए और इसमें भारत शब्द को जोड़ा जाना चाहिए।

क्या बोले हिमंत बिस्व सरमा?

उधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भी भारत शब्द पर जोर देते हुए आम चलन के टर्म ‘रिपब्लिक ऑफ इंडिया’ की जगह एक्स पर अपने पोस्ट में ‘रिपब्लिक ऑफ भारत’ इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हम खुश और गौरवान्वित हैं कि हमारी सभ्यता अब तेजी निर्भिकता से अमृत काल की ओर बढ़ रही है।

Share This Article
Leave a Comment