एयर इंडिया का विमान आपात स्थिति में रूस में क्‍यों उतारा गया? अमेरिका रख रहा ‘करीबी नजर’

Rohit Kumar
3 Min Read

वाशिंगटन: एयर इंडिया एक फेरी फ्लाइट रूस भेज रहा है, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद फंसे यात्रियों को अमेरिका लेकर जाएगी. इंजन में खराबी आने के बाद  216 यात्रियों और 16 चालक दल को लेकर उड़ान सुरक्षित उतर गई थी. इससे पहले अमेरिका ने कहा कि वह सैन फ्रांसिस्को जा रहे एयर इंडिया के एक विमान के रूस में आपात स्थिति में उतरने के बाद स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है. टाटा समूह के स्वामित्व वाली निजी विमानन कंपनी ने मंगलवार शाम एक बयान में कहा कि दिल्ली से उड़ान संख्या एआई173 को इंजन में खराबी के कारण रूस के मगदान की ओर मोड़ दिया गया.

अमेरिकी विदेश विभाग के उप प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा, “हमे अमेरिका जा रहे एक विमान के बारे में जानकारी है, जिसे रूस में आपात स्थिति में उतरना पड़ा. हम स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं. हालांकि, मैं यह पुष्टि करने में सक्षम नहीं हूं कि इस समय उड़ान में कितने अमेरिकी नागरिक सवार थे.”  अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा।

वेदांत पटेल ने एक सवाल के जवाब में कहा, “यह उड़ान संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए बाध्य थी. इसलिए, यह निश्चित रूप से संभावना है कि विमान में अमेरिकी नागरिक हैं. एयर इंडिया एक अन्‍य विमान यात्रियों को गंतव्‍य स्‍थान पर पहुंचाने लिए भेज रहा है. हालांकि, मैं इस बारे में ज्‍यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगा, क्‍योंकि विमान कंपनी इस बारे में सटीक जानकारी दे सकती है.”

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “एयर इंडिया सात जून को मगादान से सैन फ्रांसिस्को के लिए वैकल्पिक उड़ान परिचालित करेगी, जिसमें एआई-173 के सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सवार होंगे जिन्हें मगादान के स्थानीय होटल में ठहराया गया है.” प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारी यथाशीघ्र यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की एयरलाइन की कोशिश में सहयोग कर रहे हैं. कंपनी ने बताया कि विमान (बोइंग 777) की जांच की जा रही है और हवाई अड्डे पर यात्रियों को सभी तरह की सहायता मुहैया कराई गई है.

Share This Article
Leave a Comment