ये क्या हुआ रवि दुबे के चेहरे का हाल? ‘मत्स्य कांड’ अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर, फैन्स हुए परेशान

Rohit Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली: टीवी एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) की हाल ही में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है कि उनके फैंस वो फोटो देख कर डर गए हैं. उन्हें इस हालत में पहले कभी नहीं देखा गया. एक्टर ने खुद सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर अपनी वो तस्वीर दिखाई जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है.

रवि दुबे की फोटो हुई वायरल

मशहूर एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियो शेयर करते हैं. इस बीच रवि दुबे ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं. रवि दुबे का लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. उनकी हालत देख आप भी खौफ में आ जाएंगे.

रवि का जला हुआ चेहरा

दरअसल रवि दुबे (Ravi Dubey) ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में रवि दुबे का चेहरा डरावना लग रहा है. एक तरफ से जहां उनके चेहरे पर घाव नजर आ रहे हैं तो वहीं चेहरा जला हुआ सा भी नजर आ रहा है. इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस परेशान हो गए हैं और इस तस्वीर के पीछे की कहानी जानना चाह रहे हैं.

वेब सीरीज में किया है रोल

बता दें कि रवि दुबे (Ravi Dubey) को कोई भी चोट नहीं लगी है और वो एकदम ठीक हैं. इसके साथ ही उनके चेहरे को ऐसा मेकअप करके बनाया गया है. वहीं ये भी बता दें कि रवि दुबे ने ये लुक, हाल ही में एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हुई वेब सीरीज मत्स्य कांड के लिए अपनाया था. रवि दुबे मत्स्य कांड के लिए खूब वाहवाही लूट रहे हैं.

Share This Article
Leave a Comment