हमने हरियाणा में भाजपा की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है- मंत्री अनिल विज

Amit
1 Min Read

हरियाणा।  हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने दावा किया है कि दिल्ली चुनाव में भाजपा ही जीतेगी। विज ने कहा कि हमने हरियाणा में भाजपा की विजय पताका फहराकर शंखनाद कर दिया है। हमने सारे देश के अंदर अश्वमेध का घोड़ा छोड़ दिया है। जहां जहां जाएगा वहां भाजपा की विजय होगी। दिल्ली में भी भाजपा की विजय होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की दिशा बदल दी है।

Share This Article
Leave a Comment