नोएडा में होली पर तीन बार मिलेगा पानी

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। होली वाले दिन शुक्रवार को दिन में तीन बार पानी मिलेगा। ऐसे में पूरे दिन 7-8 घंटे तक पानी मिलेगा। आम दिनों में सुबह-शाम चार घंटे ही पानी मिलता है, दोपहर में पानी नहीं आता है।

नोएडा प्राधिकरण के डीजीएम आरपी सिंह ने बताया कि सभी रेनिबेल और ट्यूबेल की जांच कराने का काम अंतिम चरण में है। इनमें जो कमियां मिली हैं उनको दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होली वाले दिन दोपहर में भी एक से तीन बजे तक पानी आएगा। लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। गौरतलब है कि शहर में पानी का संकट आम दिनों में भी काफी होता है। मांग के हिसाब से कम मात्रा में पानी की सप्लाई होती है। हर साल दशहरा से दिवाली तक शहर में गंगाजल की सप्लाई बंद होने से काफी पानी संकट होता है। अभी पूरे शहर में गंगाजल नहीं पहुंच सका है।

Share This Article
Leave a Comment