महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 6.61 फीसदी हुई वोटिंग

Amit
1 Min Read

23 नवंबर को होगी मतों की गिनती 

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी। इन चुनाव में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन सत्ता बरकरार रखने की कोशिश कर रहा है तो विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) को सत्ता में वापसी की उम्मीद है। सभी 288 विधानसभा सीट पर मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी। महाराष्ट्र में सुबह-सुबह मतदान की रफ्तार काफी धीमी रही। राज्य में 9 बजे तक महज 6.61 फीसदी वोटिंग हुई है। दूसरी तरफ झारखंड में दूसरे चरण में 9 बजे तक 12.71 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।

शिवसेना नेता और मुंबादेवी सीट से उम्मीदवार शाइना एनसी ने सुबह पहुंचकर ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा, “मैं हमारे मुंबई के लोगों से कहूंगी कि आप बाहर आएं और मतदान करें, क्योंकि अगर आप मतदान करते हैं तो आप सवाल कर सकते हैं, प्रश्न चिन्ह उठा सकते हैं। लेकिन जब तक हाथ पर ये निशान नहीं होगा आप कुछ नहीं कर सकते हैं। प्रजातंत्र और लोकतंत्र के इस पर्व में जरूर बाहर आएं और अपनी नैतिक जिम्मेदारी को निभाएं।”

Share This Article
Leave a Comment