अश्लील हरकत कर बनाया वीडियो, बात नहीं मानने पर बॉयफ्रेंड ने दी वायरल करने की धमकी

Rohit Kumar
2 Min Read

बरेली में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की 31 सेकंड का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। युवती (24) ने जब इसका विरोध किया तो हत्या करने की धमकी देने लगा। पीड़ित का कहना है कि बॉयफ्रेंड फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बना रहा है। मैं डर की वजह से घर से नहीं निकल रही हूं। कही मेरा करियर बर्बाद न हो जाए। युवती ने गुरुवार को SSP अखिलेश चौरसिया से मामले की शिकायत की है।

10 महीने पहले हुई थी दोस्ती

बहेड़ी कस्बा के एक मोहल्ले की रहने वाली 24 साल की युवती फरवरी 2022 में शहर के एक मॉल में कपड़े खरीदने गई थी। वहां इज्जत नगर के रहने वाले एक युवक से मुलाकात हुई। फिर एक महीने फोन पर बातचीत हुई। । जिसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई।

युवती ने बताया, ” मार्च 2022 से युवक मेरा बॉयफ्रेंड बन गया। इस बीच बॉयफ्रेंड झुमका तिराहे पर मुझे 2 बार बुलाया। मई में फिर मिलने के लिए बुलाया इस दौरान युवक ने अश्लील वीडियो बना ली। जब मैं मना करती तो युवक धमकी देता और मुझे ब्लैकमेल करता।”

शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव

युवती ने कहा, ” मेरे बॉयफ्रेंड का एक दोस्त है। डांस के दौरान धोखे से दोस्त ने 31 सेकंड का वीडियो बना लिया। अब मेरा बॉयफ्रेंड फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बना रहा है। मैने ऐसा करने से मना किया तो हत्या की धमकी दे रहा है। वह कहता है कि मैं तुम्हारी वीडियो और फोटो वायरल कर दूंगा। मैं बहुत डर गई हूं और सहम गई हूं। मेरे साथ कुछ भी हो सकता है। मेरे दोस्त और अन्य लोग भी मुझे कॉल कर रहे हैं कि क्या हो गया।”

पीड़ित युवती ने SSP अखिलेश चौरसिया से गुरुवार को शिकायत की। शिकायत में बताया कि युवक मुझे हत्या की धमकी दे है, वह कभी भी मेरे साथ कुछ भी कर सकता है। मामले में SSP ने इज्जत नगर थाने के इंस्पेक्टर को जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment