उत्तराखंड STF को बड़ी कामयाबी, दो साल से फरार बलात्कार का आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

Amit
2 Min Read

SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में वांछित था आरोपी, निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर के नेतृत्व में उत्तराखंड एसटीएफ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने दो साल से फरार चल रहे बलात्कार के आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ पान सिंह को दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर एससी/एसटी एक्ट की धाराओं सहित गंभीर आरोप थे और उस पर ₹50,000 का इनाम घोषित किया गया था।

मामले का पूरा विवरण:
8 फरवरी 2023 को थाना बैजनाथ, जनपद बागेश्वर में महेंद्र सिंह पुत्र मन बहादुर, निवासी ग्राम धामसेना चौरासो, गरुड़, के खिलाफ बलात्कार व धमकी देने का केस दर्ज किया गया था। मामले में आगे चलकर अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गई थीं। घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम:
पुलिस के लगातार प्रयासों के बावजूद जब आरोपी पकड़ में नहीं आया तो उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का नकद इनाम घोषित किया गया। एसटीएफ ने उसे पकड़ने के लिए विभिन्न राज्यों में छापेमारी की और अंतत  उसे दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

एसटीएफ की मुहिम रंग लाई:
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत भुल्लर ने कहा कि एसटीएफ की यह सफलता कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि घोषित इनामी अपराधियों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment