अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के पति को किया गया गिरफ्तार, जानें क्‍या है वजह

Rohit Kumar
2 Min Read

अमेरिकी सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी के पति (Nancy Pelosi Husband) को गिरफ्तार किया गया है. नैन्सी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी (Paul Pelosi) हैं. नैन्सी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी पर शराब पीकर गाड़ी चलाने (Drink Driving) का आरोप है. जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई है. नपा काउंटी क्रिमिनल जस्टिस नेटवर्क की सार्वजनिक बुकिंग रिपोर्ट के मुताबिक यूएस हाउस स्पीकर (US House Speaker) नैन्सी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी को नशे में गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

नैन्सी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी की गिरफ्तारी नापा काउंटी में शनिवार आधी रात से ठीक पहले हुई. गिरफ्तारी के कुछ देर बाद उन्हें जेल में डाल दिया गया था. बताया जा रहा है कि वो अल्कोहल पीकर गाड़ी चला रहे थे. रक्त में अल्कोहल की मात्रा 0.08% या उससे अधिक पाई गई. जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया.

नैन्सी पेलोसी के पति पॉल पेलोसी क्यों हुए गिरफ्तार?

सीएनएन रिपोर्ट के अनुसार पॉल पेलोसी को 5,000 डॉलर में जमानत दे गई थी और रविवार सुबह उन्हें रिहा कर दिया गया था. पेलोसी के प्रवक्ता ड्रू हैमिल के एक बयान में कहा गया है कि अमेरिकी सदन की स्पीकर नैन्सी पेलोसी इस निजी मामले पर टिप्पणी नहीं करेंगी. जब नशे के साथ गाड़ी चलाने के जुर्म में उनकी गिरफ्तारी हुई थी तब नैन्सी पेलोसी अपने पति के साथ नहीं थीं. कहा जा रहा है कि वो पूर्वी तट पर थीं.

कब हुई थी पॉल पेलोसी की शादी?

US हाउस स्पीकर (US House Speaker) नैन्सी पेलोसी (Nancy Pelosi) के पति 82 वर्षीय पॉल पेलोसी (Paul Pelosi) सैन फ़्रांसिस्को स्थित एक निवेश फ़र्म, फ़ाइनेंशियल लीजिंग सर्विसेज़ के मालिक हैं और उनका संचालन करते हैं. सैन फ्रांसिस्को के मूल निवासी पॉल पेलोसी की शादी साल 1963 में नैन्सी पेलोसी से हुई थी.

Share This Article
Leave a Comment