सो रहे बुजुर्ग को अज्ञात बदमाश ने मारी गोली, अपराधी की पहचान करने में जुटी पुलिस

Amit
1 Min Read

बेगूसराय। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में रविवार तड़के एक दो मंजिला मकान में सो रहे बुजुर्ग को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। घायल बुजुर्ग की पहचान कृष्णदेव साह (60) के रूप में हुई है। घटना रात करीब 2:45 बजे की है, जब वह अपने मकान के बरामदे में सो रहे थे। गोली कृष्णदेव साह की बाईं जांघ के पास लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति अब स्थिर है और खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते ही साहेबपुरकमाल थाना पुलिस और सशस्त्र बल मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाकर बदमाश की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस अज्ञात अपराधी की पहचान करने में जुटी है। घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment