शराब पार्टी के दौरान वृद्ध किसान की पीट-पीटकर की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Amit
2 Min Read

बुलंदशहर। गुलावठी थाना क्षेत्र के गांव नत्थूगढ़ी में शराब पार्टी के दौरान वृद्ध किसान प्रेमवीर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप मृतक के दो भतीजों और दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की ट्रेनिंग कर रहे रिश्ते के पोते पर है। पुलिस ने दिल्ली पुलिस के सिपाही और एक भतीजे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नत्थूगढ़ी निवासी प्रेमवीर (70) शनिवार की रात ट्यूबवेल पर गए थे। बताया गया है कि देर रात को प्रेमवीर के परिवार के रिश्ते के भतीजे व पोता गांव आया हुआ था। दिल्ली पुलिस का सिपाही (ट्रेनिंगरत) ट्यूबवेल पर पहुंचे, जहां वह शराब पार्टी करने लगे। आरोपियों ने पहले किसान से मारपीट की, फिर गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। प्रेमवीर को हत्या के बाद एक आरोपी ने फोन कर वारदात को परिजनों को जानकारी दी थी।
Share This Article
Leave a Comment