एटीएफ की कीमतों में जबरदस्त बढ़त, क्या महंगा हो जाएगा हवाई सफर?

Rohit Kumar
2 Min Read

सितंबर माह की शुरुआत में ही एव‍िएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के दामों में जबरदस्‍त बढ़ोतरी की गई है. त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले कीमतों में की गई बढ़ोतरी का हवाई जहाज के किराये पर विपरीत असर पड़ सकता है.

आने वाले समय में हवाई क‍िराया महंगा हो सकता है. तेल कंपन‍ियों की तरफ से 1 स‍ितंबर से एटीएफ (ATF) की कीमत में 13,911 रुपये क‍िलोलीटर तक की बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले अगस्‍त महीने में भी कीमत में 7, 728 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर तक की बढ़ोतरी की गई थी.

हवाई किराये पर हो सकता है असर

1 सितंबर से चार महानगरों में ATF की कीमत बढ़कर दिल्ली में 112419.33 प्रत‍ि क‍िलोलीटर, कोलकाता में 121063.83 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर, मुंबई में 105222.13 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर और चेन्नई में 116581.77 रुपये प्रत‍ि क‍िलो लीटर पर पहुंच गई है. जानकारों का मानना है कि फेस्‍ट‍िव सीजन से पहले एटीएफ की कीमतों में जबरदस्‍त बढ़ोतरी का असर आने वाले समय में हवाई किराये पर पड़ सकता है.

देश के चार महानगरों में ATF के दाम

दिल्ली—112419.33 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर
कोलकाता—121063.83 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर
मुंबई—105222.13 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर
चेन्नई—-116581.77 रुपये प्रत‍ि क‍िलोलीटर

बता दें, इससे पहले 1 अगस्‍त को भी एटीएफ के दाम में बढ़ोतरी की गई थी. एटीएफ की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद द‍िल्‍ली में 98,508.26 रुपये प्रत‍ि लीटर, कोलकाता में 1,07,383.08 रुपये प्रत‍िलीटर, मुंबई में 92,124.13 रुपये प्रत‍ि लीटर और चेन्‍नई में 1,02,391.64 रुपये प्रत‍ि लीटर पर पहुंच गई थी.

Share This Article
Leave a Comment