फूड ब्‍लॉगर की चलती कार के ऊपर गिरा पेड़, कार क्षतिग्रस्त, चालक बाल-बाल बचा

Rohit Kumar
1 Min Read

नैनीताल हाईवे के पास हुए हादसे में फूड ब्लॉगर की कार हादसे का शिकार हो गई। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की फूड ब्लॉगर की जान बाल-बाल बच गई। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हो गया। पुलिस ने फिर कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल किया।

बुधवार को ज्योलीकोट नैनीताल ज्योलीकोट नैनीताल राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंबर वन बैंड के पास फूड ब्लॉगर आशीष चंद्रा (38 )पुत्र महेश चंद्रा निवासी हल्द्वानी नैनीताल की ओर जा रहे थे कि अचानक रोड साइड से एक पेड़ आकर उनकी कार के ऊपर आ गिरा। जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

संयोग से आशीष इस दुर्घटना में सकुशल बच गए। पेड़ गिरने से थोड़ी देर के लिए यातायात बाधित हो गया। जिसे स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा सुचारु करवा दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment