दिल्ली में दर्दनाक हादसा, DTC बस की चपेट में आने से स्कूली छात्रा की मौत

News Desk
2 Min Read

पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार फेज तीन इलाके में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में डीटीसी बस की चपेट में आने से एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। उधर, हादसे की खबर फैलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने डीटीसी बस में तोड़फोड़ कर दी। इससे मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई।

पुलिस ने लोगों को शांत कराया और फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

मृतक छात्रा का नाम कायना है। वह खिचड़ीपुर में रहती थी। सुबह साढ़े आठ बजे पिता के साथ वह स्कूटी से वसुंधरा एन्क्लेव ईस्ट प्वाइंट स्कूल जा रही थी। दल्लूपुरा में डीटीसी की बस ने पीछे से टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही स्कूटी सड़क पर गिर गई। इसी बीच बस ने बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Share This Article
Leave a Comment