आज हर्ष उल्लास के साथ ग्रेटर नोएडा में गणेशोत्सव की सुरुवात हुई।

Rohit Kumar
1 Min Read

सम्राट मिहीर भोज पार्क (सिटी पार्क) के प्रांगण में गणेश जी की स्थापना एवं पूजा की गयी।
पूजा के यजमान श्री बॉबी भाटी सपत्नीक पूजा में शामिल हुये।उनके साथ उनके बेटे व गोल्फ के आंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाडी अर्जुन भाटी ने भी पूजा में भाग लिया।
गणेशोत्सव की शुरुवात युवा पीढी मे कला एवं संस्कृती की नीव रखने की दृष्टी से टॅलेंट शो के ऑडिशन से हुई।
इस अवसर पर श्री चंद्रशेखर गर्गे काकाजी ने बताय की गणेशोत्सव शहर मे सभी व्यक्तियो को जोडने का एक सांस्कृतिक माध्यम है। गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल ट्रस्ट इस कार्य मे 18 वर्ष से कार्यरत है और इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सिर्फ मराठी समाज का ना होकर इस शहर के सभी समाज के प्रती निष्ठा रखने वाले लोगो का है।
इस कार्य की व्यापकता में ग्रेटर नोएडा की रामलीला समिती, दुर्गा पूजा समिती, गढवाल समाज जैसे हर समाज का अभिन्न योगदान है।
कार्यक्रम में श्चंद्रशेखर गर्गे काका, वेद प्रकाश, भाटी, हरेन्द्र भाटी भुजंग वाडेकर, राजीव शिंदे, सुश्री दुर्गेश्वरी, राहुल नंबरदार, राजेश पोकळे, वंदना पोकळे आदित्य घिलडियाल, अनुज चौधरी, ऋतुल गर्गे भी मौजद थे।

Share This Article
Leave a Comment