नशे का शौक पूरा करने के लिए फ्लैट और घरों में चोरी करने वाला चढा पुलिस के हत्थे

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 24 पुलिस ने फ्लैटों/घरों में चोरी करने वाले गैंग के एक अभियुक्त अनुराग पाण्डेय पुत्र अजय पाण्डेय निवासी डी 1/116 न्यू कोण्डली थाना न्यू अशोक नगर दिल्ली मूल पता ग्राम बरोसा थाना मोतीपुर जिला सुल्तानपुर को थाना क्षेत्र के 12/22 चौराहा से शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक चोरी की स्कूटी नंबर यूपी16 डीएफ 2128,एक लैपटॉप, चोरी किये गये मोबाइल और पाँच हजार रुपये नगद बरामद किए हैं।अभियुक्त व उसकी पत्नी रेनू उर्फ नैना एक साथ मिलकर नशे का शौक पूरा करने के लिये नोएडा/दिल्ली एनसीआर में सुबह के समय फ्लैटो/घरों में घुसकर लैपटॉप तथा मोबाइल चोरी की घटनायें करते हैं। तथा उन्हे ओने-पोने दामों मे राह चलते लोगों को बेच देते है। इनके द्वारा की गई अभी तक लगभग एक दर्जन चोरी की घटनायें प्रकाश मे आयी है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment