ब्याज वसूलने आए वृद्ध की हत्या की, आरोपियों को भेजा जेल

Amit
1 Min Read
आगरा। बरहन में ब्याज वसूलने मुरैना, मध्य प्रदेश से बरहन के गांव कटका आए वृद्ध राम प्रेमी (70) की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। गांव खरका थाना देवगढ़, मुरैना निवासी राम प्रेमी सिंह खेती के साथ ब्याज पर रुपये देते थे। बरहन के गांव कटका में उनकी ननिहाल है। यहां भी उन्होंने लोगों को ब्याज पर रुपये दे रखा था। वह एक दिसंबर को वह ममेरे भाई रामवीर के घर आए थे। यहीं उनकी हत्या कर दी गई।
पुलिस ने विजय सिंह उर्फ मिंटू, अजय, राहुल, सुनीता उर्फ छोटी पत्नी बृजेश पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि एक आरोपी तेजवीर अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक राम प्रेमी की हत्या साड़ी से गला घोंटकर की गई थी। शव को प्लास्टिक के तिरपाल में रखकर मकान में दफन कर दिया गया था। इसके बाद दो दिसंबर की रात आरोपियों ने शव को कमरे से निकालकर एक बोरे में रख कर खेत में दफन कर दिया था। पुलिस ने तिरपाल, फावड़ा, चादर, बोरी और साड़ी का पल्ला बरामद किया है।
Share This Article
Leave a Comment