मायके जाने की बात कहकर अमेठी से निकली ग्राम प्रधान, फिर हो गई लापता; दिल्ली में मिली

Rohit Kumar
2 Min Read

अमेठी में एक हफ्ते पहले संदिग्ध परिस्तिथियों में लापता हुईं महिला ग्राम प्रधान को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दिल्ली से बरामद कर लिया। गुरुवार की दोपहर महिला ग्राम प्रधान को लेकर पुलिस थाने पहुंची। महिला ग्राम प्रधान से पूछताछ के बाद परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है।

दरअसल, ये पूरा मामला जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गोपालपुर गांव का है। जहां की महिला ग्राम प्रधान मीना देवी तीन फरवरी की दोपहर मायके जाने की बात कह कर निकलीं और लापता हो गईं। ग्राम प्रधान के लापता होने के बाद परिजन लगातार उसे ढूंढते रहे लेकिन उनका कहीं पता न चला।

7 फरवरी को दोपहर थाने पहुंचे ग्राम प्रधान के ससुर जगरूप अपने बहू के लापता होने की तहरीर थाने में दी। मामला ग्राम प्रधान से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने तहरीर मिलते ही गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को महिला ग्राम प्रधान की लोकशन दिल्ली में मिली। जिसके बाद दिल्ली पहुंची जगदीशपुर पुलिस ने ग्राम प्रधान को बरामद कर लिया।

गुरुवार की दोपहर पुलिस महिला ग्राम प्रधान को लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के बाद ग्राम प्रधान को उसके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं पूरे मामले पर जगदीशपुर एसओ संदीप राय ने कहा कि महिला ग्राम प्रधान को दिल्ली से बरामद किया गया है। थाने में पूछताछ के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment