जिसने किया दुष्कर्म, उसी के लिए धड़कने लगा पीड़िता का दिल, पढ़िए शुरू से पूरी कहानी

Rohit Kumar
3 Min Read

जेल में प्रेमी से मिलने पंहुची प्रेमिका को परिजनों ने फर्जी पहचान पत्र के साथ पकड़ लिया। प्रेमी के परिजनों ने जेल के बाहर जमकर हंगामा किया और प्रेमिका की भी पिटाई कर डाली। पुलिस दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई और मामले की जांच में जुट गई। प्रेमिका ने ही प्रेमी पर चार माह पहले दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और अब जेल में शादी का दबाव बना रही है। जबकि जेल प्रशासन का कहना है कि जब युवती का पहचान पत्र देखा गया तो वह फर्जी निकला था।

नजीबाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला सेवाराम निवासी अनिकेत पुत्र कमल किशोर पिछले चार माह से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। सोमवार दोपहर अनिकेत की मां समेत अन्य रिश्तेदारों ने जेल के बाहर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने उक्त युवती की पिटाई भी कर डाली। घटना के समय जेल के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। अनिकेत के परिजनों का आरोप है कि उन्होंने किरतपुर थाना क्षेत्र की एक युवती को जेल के भीतर फर्जी आईडी के साथ पकड़ा है, जो उनके बेटे से मिलने जेल आई थी। उसी ने उनके बेटे को दुष्कर्म के झूठे आरोप में जेल में भिजवा दिया है। अनिकेत उनका इकलौता बेटा है और युवती अब अनिकेत पर शादी का दबाव बनाने को कई बार जेल में मिलने आ चुकी है। अनिकेत का परिवार भी कई दिनों से उसकी तलाश में था। करीब आधा घंटे तक जेल के बाहर जमकर हंगामा चलता था। जबकि युवती का कहना है कि अनिकेत ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है, सभी जगह उसकी तमाम बदनामी हो गई है। वह अब अनिकेत से शादी करना चाहती है, इसलिए बात करने जेल आई थी। इसी बात को लेकर अनिकेत के परिजनों ने उसके साथ मारपीट की है। बताया कि उस पर कोविड जांच का प्रमाण पत्र नही था, इसीलिए वह दूसरे की आईडी पर मिलने आई थी।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। युवती के परिजनों को भी बुलाया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

‘‘जेल में सोमवार को किरतपुर थाना क्षेत्र निवासी युवती, किसी युवक से मिलने आई थी। मिलाई से पहले ही उसके आधार कार्ड की जांच की गई, तो वह फर्जी पाया गया। आधार पर फोटो तो युवती का ही था, लेकिन नाम किसी ओर का था। जब मामला पकड़ में आया, तो उसको जेल के मुख्य दरवाजे से ही बाहर भेज दिया गया। युवक के परिजनों का आरोप बिल्कुल गलत है।

Share This Article
Leave a Comment