तीसरे दिन भी तेजी से खुला शेयर बाजार, 2022 में निवेशकों की संपत्ति 5 लाख करोड़ से ज्‍यादा बढ़ी

Rohit Kumar
2 Min Read

साल 2022 के पहले दो कारोबारी सत्रों में शेयर बाजारों में जोरदार तेजी से निवेशकों की संपत्ति 5.36 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख के बीच चौतरफा खरीदारी से बाजार में मजबूती आई है। ओमीक्रोन वेरिएंट के बढ़ते मामलों का भी शेयर बाजार में पिछले दो दिनों में कोई असर पड़ता नहीं दिखा है।

तीस शेयरों पर आधारित बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स मंगलवार को 672.71 अंक यानी 1.14 प्रतिशत बढ़कर 59,855.93 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 2022 के पहले कारोबारी दिवस यानी सोमवार को 929.40 अंक यानी 1.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,183.22 अंक पर बंद हुआ था।

दो दिन की तेजी से BSE में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटलाइजेशन 5,36,139.91 करोड़ रुपये बढ़कर 2,71,36,351.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बता दें कि साल 2021 में निवेशकों की कुल संपत्ति करीब 78 लाख करोड़ रुपये बढ़ी थी।

बाजार में आज तेजी की हैट्रिक लगती दिखी। 3 दिन की लगातार तेजी में आज निफ्टी 17800 के पार बंद होता नजर आया। पीएसयू, चीनी और फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार एक्शन देखने को मिला। एफएमसीजी शेयरों में भी खरीदारी रही।

RILऔर बैंक शेयरों में आज बाजार में जोश भर दिया। हालांकि सीएलएसए की बिकवाली की राय के बाद टाटा मोटर्स फिसलता नजर आया। हालांकि आज के कारोबार में दिग्गजों की तुलना में छोटे-मझोले शेयरों का प्रदर्शन कमजोर रहा। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

Share This Article
Leave a Comment