नोएडा की एक सोसाइटी में मिला बेरोजगार युवक का सड़ा हुआ शव

Rohit Kumar
2 Min Read

नोएडा। सेक्टर-75 स्थित गोल्फ सिटी सोसाइटी के एक फ्लैट में एक युवक का सड़ा हुआ शव फंदे से लटका मिला है। पुलिस का दावा है कि बेरोजगारी से तंग आकर युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस को उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के 24 परगना नॉर्थ निवासी 23 वर्षीय अरिजीत सेक्टर 75 स्थित गोल्फ सिटी सोसाइटी में 11वें फ्लोर पर अकेला रहता था। उसके पिता के दोस्त ने मंगलवार को पुलिस को फोन करके बताया कि वह पिछले पांच दिन से मोबाइल कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। उन्होंने किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की। इसके बाद थाना पुलिस उसके फ्लैट पर पहुंची तो अंदर से बदबू आ रही थी, जबकि फ्लैट का दरवाजा भी अंदर से बंद था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी तो बेडरूम का भी दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ तो उसका शव पंखे से लटका था।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अरिजीत फ्रीलांस फोटोग्राफी करता था। पिछले काफी समय से उसके पास कोई काम नहीं था। इसको लेकर ही परेशान रहता था। हालांकि पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment