पुजारी ने अपनी काली करतूत छिपाने के लिए करवाई पत्रकार की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में पत्रकार राघवेंद्र वाजपेई की 8 मार्च को हुई हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है — एक मंदिर के पुजारी शिवानंद बाबा उर्फ विकास राठौर ने अपनी काली करतूत छिपाने के लिए पत्रकार की सुपारी देकर हत्या करवा दी।

जानकारी के मुताबिक, पत्रकार ने पुजारी को मंदिर परिसर में एक बच्चे के साथ कुकर्म करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था। जब राघवेंद्र ने इसकी खबर प्रकाशित करने की बात कही, तो बाबा ने अपनी “प्रतिष्ठा” बचाने के लिए उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार, पुजारी ने 4 लाख रुपये में दो शूटरों को हत्या की सुपारी दी। इस मामले में शिवानंद बाबा के साथ-साथ निर्मल सिंह और असलम गाजी को भी गिरफ्तार किया गया है। हालांकि दोनों शूटर फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।

Share This Article
Leave a Comment