बदमाशों ने शिक्षक को मारी गोली, अस्पताल पहुंचकर बचाई जान

Amit
1 Min Read

नोएडा। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक शिक्षक पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। कमर में दो गोली लगने के बावजूद शिक्षक ने खुद स्कूटी चलाकर अस्पताल पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई है।

शारदा रोड स्थित अमेरिकन इंस्टीट्यूट में अंग्रेजी पढ़ाने वाले 40 वर्षीय अमित त्यागी पर शुक्रवार रात 9:15 बजे हमला किया गया। दो बदमाश बाइक से आए और उन्होंने शिक्षक पर फायरिंग की। कमर में दो गोलियां लगने के बावजूद अमित त्यागी ने खुद स्कूटी चलाकर केएमसी अस्पताल पहुंचकर उपचार करवाया।

इंस्टीट्यूट के मालिक और विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री निमेष वशिष्ठ ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की और आसपास के दुकानदारों व लोगों से पूछताछ की।

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि घायल शिक्षक का उपचार चल रहा है और हमलावरों की तलाश सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जा रही है। घटना के पीछे कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

Share This Article
Leave a Comment