पति ने ग्राइंडर से काटी खुद की गर्दन, पत्नी के मायके जाने से था नाराज, सुसाइड नोट में लिखा…

Rohit Kumar
1 Min Read

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से अपना गला काटकर जान दे दी. सुबह को उसका खून से लथपथ शव देख परिजनों में चीख पुकार मच गई. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव के पास से बिजली से चलने वाली ग्राइंडर मशीन बरामद की. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार, तगारी गांव निवासी मैकेनिक कमलेश गुप्ता की पत्नी एक माह पूर्व बिना बताए अपने चार बच्चों को लेकर मायके चली गई थी. कमलेश ने कई बार पत्नी को घर लाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं आई. कमलेश के भाई राकेश ने बताया कि उसके भाई की पत्नी मायके चली गई, तब से भाई तनाव में रहने लगा था. पहले वह टायर पंक्चर की दुकान चलाता था, जिसे बंद कर घर आ गया था.

बुधवार रात करीब 9ः30 बजे कमलेश ने खुद को घर में बंद कर लिया और लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से अपना गला रेत लिया. इसके उसकी मौके पर ही मौत हो गई. कमलेश परिजनों से अलग रहता था. इस वजह से तुरंत किसी को घटना की भनक नहीं लगी.

Share This Article
Leave a Comment