सात फेरों से पहले दूल्हा पहुंचा हवालात; शादी में प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा, सच्चाई सुन दुल्हन के उड़े होश

Rohit Kumar
2 Min Read

अजीतमल। शादी का झांसा देकर चार साल तक शारीरिक संबंध बनने वाले युवक को दूसरी जगह शादी रचाना महंगा पड़ गया। शिकायत पर युवती के साथ बाबरपुर के एक गेस्ट हाउस में पहुंची पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उधर, सुबह तक दोनों पक्षों के रिश्तेदार प्रेमिका को समझाने में लगे रहे।

इटावा जनपद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव डूडूपुरा निवासी राहुल प्रताप उर्फ नीलू पुत्र स्व जयपाल सिंह की शादी अयाना थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ तय हुई थी। बाबरपुर कस्बे के एक गेस्ट हाऊस में रविवार को राहुल बारात लेकर पहुंचा। रात ग्यारह बजे नीलू की प्रेमिका पुलिस को लेकर गेस्ट हाउस पहुंच गई। उसने दूल्हे पर शादी का झांसा देकर चार वर्ष तक संबंध बनाने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र निवासी दूल्हे की प्रेमिका ने मुकदमा दर्ज कराया है कि इटावा जिले का रहने वाला राहुल प्रताप उर्फ नीलू की उससे कई वर्षों से दोस्ती है और बीते चार वर्षों से वह शादी का झांसा देकर अवैध रूप से संबंध बना रहा है। अब वह उससे शादी न करके दूसरी जगह शादी कर रहा है। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रजनीश कटियार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

Share This Article
Leave a Comment