नाइट शिफ्ट में अस्पताल पहुंची नर्स, हाथ पकड़कर बोला डॉक्टर- आज चमक रही हो

Rohit Kumar
2 Min Read

बांदा : बांदा में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक सरकारी डाक्टर ने शराब के नशे में हास्पिटल में स्टाफ नर्स के साथ छेड़खानी कर दी। बताते हैं कि स्टाफ नर्स की चिल्लाने की आवाज सुनकर एक आशा वहां पहुंची। डाक्टर ने उसे डांटकर वहां से भगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाक्टर को हिरासत में लेकर उसका डाक्टरी परीक्षण कराया।

डाक्टर के शराब पीने की हुई पुष्टि

अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि स्टाफ नर्स की शिकायत पर डाक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि परीक्षण में डाक्टर के शराब पीने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार तिंदवारी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक स्टाफ नर्स ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर लवलेश पटेल ने बीती रात करीब सवा 9 बजे ड्यूटी के दौरान उसका हाथ पकड़ लिया। फिर बोला कि आज बहुत चमक रही हो। स्टाफ नर्स का आरोप है कि इसके बाद डाक्टर ने ड्यूटी रूम में खींचकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध पर जाति सूचक गालियां देते हुए धमकियां देना शुरू कर दिया। पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। डाक्टर की इस हरकत से सभी हैरान हैं।

Share This Article
Leave a Comment