बाल सुरक्षा माह से मिली शिकायत की हिम्मत, दिल्ली में शिक्षक ने किया था छठी की छात्रा का यौन शोषण

News Desk
3 Min Read

पूर्वी दिल्ली। दिल्ली सरकार पहली बार राजधानी के स्कूलों में दिल्ली पुलिस व प्रशासन के साथ मिलकर बाल सुरक्षा माह चला रही है। इसमें पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी स्कूलों में जाकर गुड व बैड टच और पाक्सो के बारे में बता रहे हैं।

इसका असर भी सामने आ रहा है। सीमापुरी थाना क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में एक शिक्षक छठी कक्षा की छात्रा का यौन शोषण कर रहा था। आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को डराया भी। लेकिन बाल सुरक्षा अभियान से छात्रा को हिम्मत मिली और उसने शिक्षक कर करतू स्कूल व अभिभावक को बताई।

छात्रा की शिकायत पर शुक्रवार को सीमापुरी थाना ने यौन शोषण, पाक्सो की धारा में केस दर्ज कर आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।

छठी की छात्रा का शिक्षक ने किया यौन शोषण

पीड़ित परिवार सीमापुरी थाना क्षेत्र में रहता है। पीड़िता क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ाई करती है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि गत मई में वह स्कूल की साइंस लैब में गई थी। यहां एक शिक्षक ने उसका गलत तरीके से छुआ।

पीड़िता किसी तरह से वहां से बचकर भागी। अगले दिन वह अपनी सहेली के साथ बोतल में पानी भरने के लिए जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में उसी शिक्षक ने पीड़िता को रोक लिया और उससे कहा वह लड़कियो की तरह उसे चलकर दिखाए। शिक्षक के कहने पर पीड़िता को यह करना पड़ा।

शिक्षक उसे गलत तरीके से देखता रहा। पीड़िता किसी तरह से वहां से अपनी कक्षा में गई। आरोपी किसी को कुछ भी बताने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद स्कूल में छुट्टियां पड़ गई। इसी माह के शुरुआत में फिर से उसी शिक्षक ने छात्रा का यौन शोषण का प्रयास किया।

स्कूलों में शुरू हुआ बाल सुरक्षा माह

इस बीच स्कूल में बाल सुरक्षा माह शुरू हो गया। पुलिस व दूसरे विभागों के अधिकारी स्कूल में आकर विद्यार्थियों को गुड व बैड टच के बारे में बताने लगे। यह भी बताने लगे कोई व्यक्ति अगर किसी विद्यार्थी का यौन शोषण करता है तो उसे जेल भेजा जाएगा।

इससे छात्रा को हिम्मत मिली। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को छात्रा अपनी मां व नानी के साथ थाने आई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article
Leave a Comment