दबंगों ने युवक की ईंट पत्थर से पीट-पीटकर की हत्या, कार्रवाई में जुटी पुलिस

Amit
2 Min Read

बेगूसराय। दबंग की दबंगई एक बार फिर देखने को मिली। जहां दबंगों ने तिलक समारोह में घुसकर जमकर बवाल किया। जब इसका विरोध पीड़ित परिवार के द्वारा किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने एक युवक की ईंट पत्थर से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा पंचायत-1 की है।

मृतक युवक की पहचान बछवारा थाना क्षेत्र के चमथा 1 पंचायत के रहने वाले रंजीत राय के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में मृतक के पिता रंजीत राय ने बताया है कि रात में भतीजे का तिलक समारोह चल रहा था। तभी गांव के ही दो युवक आए और उसे तिलक समारोह में गाली-गलौज और बवाल करने लगे। उन्होंने बताया कि इस गाली-गलौज और बवाल का विरोध किया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने पहले मेरे दुकान को तोड़फोड़ कर रहा थे। जब इसका विरोध किया गया तो इसी से नाराज होकर दबंगों ने ईंट पत्थर से मेरे पुत्र की पीट-पीट कर हत्या कर दी।

फिलहाल, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं, शादी की खुशी गम में मौत के बाद तब्दील हो गई। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही साथ शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
इस घटना के संबंध में बछवारा थाना अध्यक्ष विवेक भारती ने बताया है कि आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मारपीट में एक युवक घायल हो गया, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मनीष कुमार कंपटीशन की तैयारी करता था।
Share This Article
Leave a Comment