भाजपा सरकार ने केंद्र व प्रदेश स्तर पर अनेक योजनाएं लागू की है, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा है- मुख्यमंत्री नायब सैनी

Amit
2 Min Read

हरियाणा। पहले लोकसभा फिर विधानसभा चुनाव के बाद अब दो मार्च को प्रदेश की जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों पर मुहर लगाएगी। इसके बाद ट्रिपल इंजन की सरकार में भरसक व तेज गति से विकास कार्य हो सकेंगे। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सैनी का।

वे नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम बारिश के मौसम के बीच जिला के इस्माईलाबाद में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। यहां उन्होंने नगर पालिका चेयरपर्सन पद के लिए भाजपा प्रत्याशी मेघा बंसल के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने केंद्र व प्रदेश स्तर पर अनेक योजनाएं लागू की है, जिनका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचा है। अब निकाय चुनाव होने के बाद ये योजनाएं और भी मजबूती से लागू हो सकेंगी।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के पास कुछ बचा नहीं है। यहां तक कि कांग्रेस अपने प्रत्याशी भी नहीं उतार पाई। कांग्रेस को लोगों ने इतना लंबा समय दिया लेकिन कुछ नहीं किया। भाजपा के सत्ता में आने के बाद योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचने लगा है। आज हर वर्ग के लोग भाजपा की नीतियों से खुश है। उन्होंने दावा किया कि इस्माईलाबाद उपचुनाव के साथ-साथ पूरे प्रदेश में ही निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी भारी अंतर से विजयी होंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव में कड़ी मेहनत करने का भी आह्वान किया।

Share This Article
Leave a Comment