Azam Khan के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने काटा केक, लंबी उम्र व अच्छी सेहत के लिए की दुआ

Rohit Kumar
1 Min Read

अयोध्या। सपा के संस्थापक सदस्य व राष्ट्रीय महासचिव आजम खान का जन्मदिन सपा नेताओं ने धूमधाम से मनाया। सपा के महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने केक काटकर आजम खां का जन्मदिन मनाया और उनके दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर सपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि आजम खान पर कितने जुल्म हुए, लेकिन वह कभी झुके नहीं। उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी खोलकर उन्होंने गरीब बच्चों के लिए अच्छी शिक्षा का रास्ता खोल दिया है। इस मौके पर महासचिव हामिद जाफर मीसम, मो. हलीम पप्पू, मनोज जायसवाल, शादाब खान, गौरव पांडे, गौरव यादव, सुल्तान खान, शाहबाज, लकी आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment