सपा ने जारी की 39 प्रत्याशियों की दूसरी सूची, जेल में बंद गायत्री प्रजापति की पत्नी को अमेठी से टिकट

Rohit Kumar
3 Min Read

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सोमवार को अपने 39 प्रत्याशियों की  लिस्ट जारी कर दी है. दूसरी सूची में अवध क्षेत्र के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. सपा ने प्रतापगढ़ जिले के कुंडा विधानसभा सीट से गुलशन यादव को टिकट दिया है. जबकि कानपुर के गोविंदपुर विधानसभा सीट से सम्राट विकास को प्रत्याशी बनाया है. वहीं, अमेठी से महराजी प्रजापति को सपा ने टिकट दिया है.

अखिलेश यादव ने कुंडा से भी उतार प्रत्याशी 
समाजवादी पार्टी ने रेप के आरोप में जेल में  बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की पत्नी महाराजी प्रतापति को अमेठी से प्रत्याशी बनाया है. वहीं, कुंड से सपा ने पहली बार प्रत्याशी उतारा है. बता दें कि कुंडा से रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भइया’ चुनाव लड़ते हैं. इससे पहले के विधानसभा चुनाव में सपा ने यहां से प्रत्याशी नहीं उतार रहा था. सपा प्रत्याशी गुलशन यादव सीओ कुंडा की हत्या के मामले में नामजद था. अयोध्या से पवन पांडे को टिकट दिया है.

पढ़ें पूरी लिस्ट 

मरहरा से अमित गौरव सपा प्रत्याशी घोषित

बीसलपुर से दिव्या गंगवार सपा प्रत्याशी

लहरपुर से अनिल वर्मा को सपा का टिकट

मिश्रिख से मनोज राजवंशी को सपा का टिकट

कस्ता से सुनील कुमार लाला सपा प्रत्याशी

सांडी से उषा वर्मा को सपा का टिकट मिला

सलोन से जगदीश प्रसाद सपा प्रत्याशी घोषित

जगदीशपुर से रचना कोरी,गौरीगंज से राकेश प्रताप

अमेठी से महराजी प्रजापति को सपा का टिकट

सुल्तानपुर से अनूप सांडा को सपा का टिकट

सुल्तानपुर सदर से अरुण वर्मा सपा प्रत्याशी

लम्भुआ से संतोष पांडेय को सपा का टिकट

कादीपुर से भगेलू राम को सपा का टिकट

इटावा से सर्वेश शाक्य, बिल्हौर से रचना सिंह

गोविंदनगर से सम्राट विकास को सपा का टिकट

किदवई नगर से ममता तिवारी सपा प्रत्याशी

हमीरपुर से रामप्रकाश प्रजापति सपा प्रत्याशी

खागा से राम तीरथ परमहंश सपा प्रत्याशी

कुंडा से गुलशन यादव को सपा का टिकट

पट्टी से राम सिंह पटेल को सपा का टिकट

रानीगंज से विनोद दुबे को सपा का टिकट

मंझनपुर से इंद्रजीत सरोज सपा प्रत्याशी

सोरांव से गीता पासी सपा प्रत्याशी घोषित

हंडिया से हाकिम चंद्र बिन्द सपा प्रत्याशी

मेजा से संदीप पटेल को सपा का टिकट

करछना से उज्ज्वल रमण सिंह सपा प्रत्याशी

इलाहाबाद उत्तरी से संदीप यादव को टिकट

बारा से अजय मुज्जा को सपा का टिकट

कोरांव से रामदेव निडर सपा प्रत्याशी घोषित

मिल्कीपुर से अवधेश प्रसाद सपा प्रत्याशी

अयोध्या से पवन पांडेय सपा प्रत्याशी बने

नानपारा से माधुरी वर्मा को सपा का टिकट

बहराइच से यासिर शाह को सपा का टिकट

Share This Article
Leave a Comment